शीशगढ़। कस्बे के वार्ड-सात में बन रहे नाले में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर सभासद ने डीएम से शिकायत की है।
वार्ड नंबर सात के सभासद जहीर अहमद ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में बन रहे नाले में ठेकेदार द्वारा पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। ठेकेदार ने सभासद के विरोध करने पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। सभासद ने अपने मोबाइल में पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्ड कर डीएम बरेली को लिखित शिकायत देने की बात कर ईओ सरोज कुमार से शिकायत की। ईओ ने मामले में संज्ञान लेते हुए ठेकेदार से बात करने की बात कही है। ईओ सरोज कुमार ने बताया कि पीला ईंट मानक के अनुसार कहीं पर भी नहीं लगाई जा सकती। अगर लगती पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद