फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला नगर पालिका ने 56.78 करोड़ रुपये का बजट किया पारित

Sun, 03 May 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। यह बजट 56 करोड़ 78 लाख 78 हजार रुपये का है, जो पिछले साल से 9 करोड़ 39 लाख 78 हजार रुपये अधिक है। इस बार 6 करोड़ 12 लाख 28 हजार रुपये के मुनाफे का बजट प्रस्तावित किया गया है। बजट में कुल अनुमानित आय 56 करोड़ 78 लाख 78 हजार रुपये और व्यय 50 करोड़ 66 लाख 50 हजार रुपये है। इसमें नगर के विकास, सड़क निर्माण और स्वच्छता को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन


बैठक में सभासद सपना अग्रवाल ने ई-रिक्शा से लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। सभासद खालिद और राधेश्याम मौर्य ने सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की। सभासद राजीव प्रजापति, मधुसूदन सिंह और रजत राज प्रेमी ने महापुरुषों के नाम पर चौराहों के नामकरण का मुद्दा रखा। सभासदों ने विलायतगंज ग्रेटर आंवला कॉलोनी के गेट के सामने बने निष्प्रयोज्य सामुदायिक शौचालय हटवाने की बात कही। वार्ड 19 में पाइप लाइन में लंबे समय से आ रहे गंदे पानी की समस्या भी उठाई गई। आगामी बरसात में नालों की तलीझाड़ सफाई और आसरा आवास में खाली कमरों को पात्रों को आवंटित करने की मांग भी की गई। इस दौरान ईओ जितेंद्र कुमार, रामवीर प्रजापति, सचिन गुप्ता, लियाकत अंसारी आदि मौजूद रहे।


महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
चेयरमैन आबिद अली ने बेहटा चौराहे पर परशुराम चौक निर्माण के लिए लोनिवि से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की बात कही गई। उन्होंने नामित सभासदों सहित अन्य सभासदों के नाम के नए बोर्ड बनवाने अथवा मरम्मत कराने का भी प्रस्ताव दिया। इन प्रस्तावों को बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन


संग्रहालय बनाने की योजना पर विचार
बैठक में एक हाईटेक संग्रहालय बनाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसमें महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित करने और प्रेरक उद्धरण रखने की बात कही गई। संग्रहालय के उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया। अध्यक्ष आबिद अली ने इस गंभीरता की प्रशंसा करते हुए आगामी बैठक में प्रस्ताव रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें