फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुले में सामूहिक नमाज पढ़ने पर ग्रामीणों ने की शिकायत

Sun, 03 May 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। गांव परेवा में खुले में सामूहिक नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद गांव के हिंदू समाज के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कानून का उल्लंघन है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरपाल ने बताया कि 12 साल पहले मंदिर और मस्जिद विवाद के दौरान प्रशासन ने किसी भी अवैध निर्माण या सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग खुले में नमाज अदा कर रहे हैं, जिससे गांव का माहौल खराब होने की आशंका है। ग्राम प्रधान जाहिद खान ने बताया कि जमीन मस्जिद के नाम में दर्ज है, इसलिए लोग नमाज पढ़ने आते हैं। ग्रामीण गुड्डू ने कहा कि मस्जिद में जगह कम होने के कारण लोग बाहर खाली जमीन पर नमाज अदा करते हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिस जमीन पर नमाज अदा की गई है, वह मस्जिद के नाम में दर्ज है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यहां पहले से ही नमाज पढ़ी जा रही है और यह कोई नई परंपरा नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें