फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कांग्रेसी ने निकाली जनाक्रोश पदयात्रा 

Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
The march drew outrage Congress - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में सोमवार को जनाक्रोश दिवस मनाते हुए कांग्रेसियों ने कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर पार्क से चौकी चौराहा तक पदयात्रा निकाली। जिले भर से शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए और केंद्र सरकार बर्खास्त करने की मांग की। गांधी प्रतिमा के सामने जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने चौकी चौराहा जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक चौराहा पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। कांग्रेसी वापस हुए तो जाम खुल सका।
विज्ञापन

 दोपहर 12 बजे पदयात्रा अंबेडकर पार्क से रवाना हुई। चौकी चौराहा गांधी प्रतिमा पर हुई सभा में पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन वापस लाने के नाम पर अचानक नोटबंदी करके देश की जनता को परेशान करने का काम किया है। मंडल प्रभारी यूसुफ कुरैशी ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी अपने ही जनविरोधी कृत्यों से केंद्र की सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि बिना पूर्व तैयारी के नोटबंदी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, मजदूर, किसान और नौकरीपेशा परिवारों को परेशान किया है। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने मध्यम वर्ग पर करारी चोट बताया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अलाउद्दीन खान, अमजद सलीम, प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अनुज गंगवार, मोहम्मद जकी, सुरेंद्र पांडेय, मुजाहिद हसन खां, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, किरन शिव, नितिन महाराज, पीएल शर्मा, डॉ. चारू मेहरोत्रा, पारस शुक्ला, शकुंतला जौहरी, जियाउररहमान, अभय शर्मा, सीमा खान, बीना शर्मा, इकबाल सिंह वाले, सुषमा शर्मा, रविंद्र मिश्रा, हरवीर बाबी और डॉ. मोहम्मद फैजान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें