फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झाड़ियों से निकला शख्स बच्ची के पीछे दौड़ा, पुलिस बोली-अफवाह

Wed, 13 Dec 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव खजुरिया की 12 वर्ष की बालिका ने अज्ञात पर झाड़ियों से निकलकर उसके पीछे दौड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने इसे अफवाह बता रही है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम चार बजे गांव खजुरिया की ज्ञानवती गांव के स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। वह शाही की साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए अपने पिता बद्रीप्रसाद के पास जा रही थी। गांव से 500 मीटर की दूर शाही-खजुरिया मार्ग पर एक व्यक्ति झाड़ियों से निकला और उसकी ओर दौड़ा। वह डरकर भागने लगी, तभी आसपास खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़ पड़े। उनके पूछने पर बच्ची ने घटना के बारे में बताया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और ग्रामीणों के साथ झाड़ियों व खेतों में खोजबीन की। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि लड़की स्वयं डर गई है, यह सिर्फ अफवाह है। जिस जगह की यह घटना है, वहीं पर 22 जुलाई को खेत पर काम करने गई कुसुमा की हत्या कर शव खेत में डाल दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें