फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मशीन का गार्डर टूटकर बिजली लाइन पर गिरा, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। एलटी लाइन के पास लिंटर डाल रही मशीन का गार्डर टूटकर गिर गया, जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि हादसा होते-होते बच गया। सूचना मिलते ही बिजली कर्मियों ने बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला घेर में जामा मस्जिद के समीप अति व्यस्ततम मार्ग पर मेन रोड पर लिंटर डालने के लिए मशीन से सीमेंट का मसाला ऊपर पहुंचाया जा रहा था, जबकि बराबर में नीचे बिजली की लाइन जा रही थी। तभी शाम चार बजे मशीन के गार्डर जो अनफिट बताए जाते हैं। टूटकर बिजली की लाइन पर जा गिरे। इससे बंच केबलें टूटकर जमीन पर आ गिरे। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताते है कि घटना के समय लेबर काम कर रहे थे। इससे आसपास दहशत फैल गई। सूचना पर बिजली निगम के लाइनमैन अनिल पांडे, ओमवीर मौके पर पहुंचे और उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कराई। लाइनमैन अनिल पांडे ने बताया कि बिजली निगम से बिन पूछे लाइनों के पास लिंटर डालने के लिए मशीन लगा दी, जो गलत थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें