मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव परोरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति पर गांव के ही तीन दबंगों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो मीरगंज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित उरमान शाह ने बताया कि पांच जून की सुबह करीब सात बजे वह किसी जरूरी काम से घर से निकले थे। जैसे ही वह कल्लू मंसूरी, तसलीम और मुस्तकीम के घर के पास पहुंचे, तभी तीनों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों एवं डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में काफी चोटें आईं व उनके कपड़े भी फट गए। जाते-जाते हमलावरों ने धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद