भमोरा। नाराज होकर घर से गया किशोर नौ माह बाद अपने गांव रामपुर बुजुर्ग लौट आया है। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बुजुर्ग निवासी धन देवी पत्नी झम्मन लाल के बताया कि पिछले साल एक सितंबर को उनका 14 वर्षीय पुत्र राम किशोर मंदिर पर सो रहा था। सुबह लेट घर पहुंचने पर उसे डांट दिया गया। इससे नाराज होकर राम किशोर गांव निवासी संजू के साथ रामगंगा चला गया, जहां से सुमित निवासी चक मेहंदीपुर जिला अमरोहा पांच हजार रुपये मजदूरी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। यहां वह गाय-भैंसों की सेवा के साथ खेतों में काम करता था।
किशोर को अपने गांव के अध्यापक सुनील का मोबाइल नंबर याद था, जिस पर शनिवार को रामकिशोर ने फोन किया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने किशोर को खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे रामकिशोर को देख मां धन देवी की आंखें भार आईं। संवाद