फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पोर्ट्स फेस्ट में मेजबान ने कई स्पर्धाओं में जमाई धाक

Sun, 22 Nov 2026 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट में मेजबान श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में बाजी मारी। कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें मेजबान खिलाड़ियों ने कई खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में एसआरएमएस सीईटी के सिबात उर रहमान, 200 मीटर में एमआईटी मुरादाबाद के रितिक दुबे, 400 और 800 मीटर में शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के राजकुमार अव्वल रहे। बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में केआईटीपीएस मुरादाबाद की डिंपल सियानी, 400 मीटर में रिया त्यागी और 800 मीटर में आरती सैनी प्रथम रहीं।

बालक वर्ग की लंबी कूद में देवांश और ऊंची कूद में देवांश मेहरा (एसआरएमएस सीईटीआर) पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लंबी कूद का खिताब अंजलि और ऊंची कूद का खिताब केआईटीपीएस मुरादाबाद की भावना पाल ने जीता। बालक वर्ग के गोला फेंक में जतिन कुमार सिंह और चक्का फेंक में जतिन कुमार (एमआईटी मुरादाबाद) अव्वल रहे। भाला फेंक में शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के ज्ञानदीप ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में गोला फेंक में डिंपल, चक्का फेंक में मनु और भाला फेंक में केआईटीपीएस मुरादाबाद की भावना रावत अव्वल रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन बालक वर्ग में केआईटीपीएस मुरादाबाद विजेता और एसआरएमएस सीईटी उपविजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में एसआरएमएस सीईटीआर ने पहला और एसआरएमएस सीईटी ने दूसरा स्थान पाया। बास्केटबॉल के बालक और बालिका दोनों वर्गों में एसआरएमएस सीईटी ने जीत दर्ज की। शतरंज बालक वर्ग में शारदा प्रसाद अवस्थी और बालिका वर्ग में खुशी भाटिया (एसआरएमएस सीईटी) ने पहला स्थान हासिल किया।
कबड्डी बालिका वर्ग में एसआरएमएस सीईटी ने एमआईटी मुरादाबाद को हराकर पहला स्थान पाया। खो-खो बालक वर्ग में केआईटीपीएस मुरादाबाद और बालिका वर्ग में एसआरएमएस सीईटी की टीमें विजेता रहीं। टेबल टेनिस के दोनों वर्गों में एसआरएमएस सीईटी ने बाजी मारी। वॉलीबॉल बालक वर्ग में एमआईटी मुरादाबाद और बालिका वर्ग में एसआरएमएस सीईटी की टीम विजेता रही। दो दिवसीय फेस्ट का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें