बरेली। सोने-चांदी की कीमतों में एक साल के दौरान कभी तेजी तो कभी गिरावट का दौर रहा, पर साल के अंत में सराफा बाजार के भाव फिर पुराने स्तर के करीब पहुंच गए। 21 नवंबर 2025 को सोने-चांदी के जो भाव थे, 21 नवंबर 2026 को भी कीमतें लगभग उसी स्तर पर दर्ज हुईं। भावों का इस तरह पुराने स्तर पर लौटना सराफा कारोबारियों के बीच चर्चा का विषय बना है।
बरेली महानगर ज्वैलर्स एंड बुलियन एसोसिएशन की ओर से जारी दोनों तारीखों के दैनिक भावों की तुलना करें तो चांदी की कीमत में महज तीन सौ रुपये प्रति 10 ग्राम का अंतर है। 21 नवंबर 2025 को चांदी (पक्की) का भाव 1553 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो इस साल 21 नवंबर को 1550 रुपये दर्ज हुआ। सोने के भाव में भी बहुत अंतर नहीं आया। पक्के जेवरात का भाव पिछले साल 1,25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो इस साल बढ़कर 1,27,000 रुपये है।
सहालग सीजन में गिरावट से कारोबार में भी तेजी : संगठन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मिंटू ने बताया कि एक साल के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में कई बार उतार-चढ़ाव आए। बरेली के सराफा बाजार में दोनों तारीखों के भाव करीब एक जैसे होने से दिलचस्प संयोग बनाता है। सहालग के सीजन में कीमतों में आई गिरावट से कारोबार बढ़ेगा।