फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाई की शादी में गई युवती को कार सवारों ने किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। एक युवती भाई की शादी में गई थी। दावत के दौरान कार सवार आए कुछ लोग युवती को जबरन उठा ले गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के एक गांव निवासी युवक की शादी 23 अप्रैल को बड़े बाइपास स्थित एक बरात घर में हो रही थी। परिवार के लोग शादी में व्यस्त थे। शाम पांच बजे युवती बरात घर के बाहर खड़ी थी।
तभी एक कार सवार तीन-चार लड़के आए और लड़की को जबरन कार में बिठाकर ले गए। लड़की के पिता ने बताया कि लड़की सोने-चांदी के आभूषण पहने हुई थी। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रामपुर के एक गांव निवासी राजा अली खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें