दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने अपने माता-पिता से जान का खतरा बताकर एसएसपी से शिकायत की है।
पीड़िता सुनीता निवासी सीहोर थाना शाही ने एसएसपी को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पिता शराबी है। उसकी आदतों से परेशान होकर उसकी मां ने नौ साल पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ दिन बाद उसके पिता ने दूसरी महिला से शादी कर ली। पिता ने पैसों के लालच में उसकी शादी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से तय कर दी। पिता ने उसे बंधक बनाकर उसकी बुआ के घर थाना शहजाद नगर रामपुर भेज दिया। वह वहां से मौका पाकर गांव के युवक के पास आकर मंदिर में शादी कर ली।
पीड़िता ने बताया कि उनके पिता ने झूठा आरोप लगाते हुए थाना शहजादनगर में अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने उसके बयान कोर्ट में कराए। कोर्ट ने बालिग मानते हुए स्वतंत्रता दे दी। पीड़िता ने बताया कि इससे उसकी जान को खतरा है। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद