हाफिजगंज। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर ठग ने एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। कस्बा व थाना हाफिजगंज निवासी नसीर अहमद ने कहा है कि उसका पुत्र इसालत अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहता था, जिस पर गांव के ही व्यक्ति ने उससे कहा कि पांच हजार रुपये देने होंगे और घर बैठे काम हो जाएगा। उसकी बातों में आकर पुत्र ने रुपये दे दिए, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी लाइसेंस नहीं बन पाया। संवाद