फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन से लापता किशोरी थाने पहुंची, माता-पिता से जान को खतरा बताया

Fri, 15 Dec 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तीन दिन से लापता किशोरी बृहस्पतिवार को दो अन्य किशोरियों के साथ थाने पहुंची। उसने माता-पिता से जान को खतरा बताया। घर जाने से भी इन्कार कर दिया। दिल्ली से आई उसकी बड़ी बहन किशोरी को साथ लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

कस्बे से सटे एक गांव की किशोरी मंगलवार को घर से लापता हो गई। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को वह दो लड़कियों के साथ खुद ही थाने पहुंच गई। किशोरी ने बताया कि परिजन उसे परेशान करते थे। इस वजह से मंगलवार को वह किसी को कुछ बताए बिना ही घर से निकल गई।
नवाबगंज के बाईपास मार्ग पर उसे एक ऑटो मिला। ऑटो में पहले से दो हमउम्र छात्राएं बैठी हुई थीं। परेशानी बताने पर वह उसे अपने गांव ले गईं। बुधवार को वह एक छात्रा के घर पर ही रुकी। बृहस्पतिवार को किशोरी के थाने आने पर पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को बुलाया। किशोरी ने घर जाने से इन्कार कर दिया। परिजन भी उसे साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। कुछ देर बाद दिल्ली में रहने वाली किशोरी की बड़ी बहन थाने पहुंच गई। उसने समझाया। इसके बाद किशोरी अपनी बहन के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें