शेरगढ़। ब्लॉक के गांव ब्यौधा में मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। कबड्डी प्रतियोगिता में कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ चंद्र प्रकाश पांडे ने किया। कई प्रतियोगिता में विजयी युवाओं को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में कहासुनी से मामला तूल पकड़ गया। इसे प्रतियोगिता को निरस्त कर दिया गया। शामिल खिलाड़ी देर शाम तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट लिख ली। क्षेत्रीय योग कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी फहद अली खान ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता को निरस्त कर दिया गया है। संवाद
-
क्रिकेट मैच में चले लाठी-डंडे, छह घायल
फतेहगंज पश्चिमी। क्रिकेट खेलने के दौरान सतुईया गांव में बुधवार शाम दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव निवासी वीरेंद्र सागर ने बताया कि बुधवार शाम खाली मैदान में गांव के युवा किक्रेट खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी रोमिश शराब के नशे में वहां आया। वह साथ खिलाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर झगड़े पर उतारू हो गया। वहां मौजूद लोगों ने समझाकर उसे घर भेज दिया। कुछ देर बाद वह अपने परिवार के कई लोगों को लेकर वहां पहुंच गए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के साथ ही उन लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में सुमित, यशपाल, कपिल, सोनू, सूरज और मनोज घायल हो गए।
घायल सुमित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सुमित के पिता वीरेंद्र सागर की तहरीर पर पुलिस ने रोमिस, सूरजपाल, विपिन, सुमित, सोनू, राहुल, विनोद, सुमित उर्फ बुद्धा, अर्पित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद