फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती ने पति को छोड़ा, अब प्रेमी ने भी नाता तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रेमी की खातिर एक युवती ने अपने पति को छोड़ दिया। युवती ने पति का घर छोड़ कर अपने मायके में रहने लगी। अब प्रेमी ने भी उससे शादी करने से मना कर दिया। इससे नाराज युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को नवाबगंज थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक युवती का विवाह थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ तीन साल पहले हुआ था, लेकिन युवती का प्रेम प्रसंग किसी और युवक के साथ चल रहा था। इसको लेकर पति को छोड़कर वह अपने मायके रहने लगी। युवती का आरोप है कि प्रेमी पहले शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी से इन्कार कर दिया है। इससे नाराज युवती प्रेमी के घर जाकर शादी की जिद करने लगी। इससे नाराज प्रेमी के परिजनों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें