फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार बच्चों का पिता साली को ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चार बच्चों का पिता एक बच्चे की मां साली को लेकर चला गया। दो सप्ताह बाद जीजा साली को लेकर अपने घर पहुंचा तो साली के पति ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, जहां साली जीजा के घर आने के लिए अड़ी रही। यहां दोनों परिवारों के लोग उसे समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव की एक युवती की शादी उसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में हुई है। शादी के एक साल बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला का जीजा थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उसके चार बच्चे हैं। जीजा साली के बीच लंबे अरसे से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बीते दो सप्ताह पहले जीजा साली को कहीं और ले गया। घटना की तहरीर साली के पति ने थाना नवाबगंज में दी है।
दो सप्ताह बाद जीजा साली को लेकर अपने गांव पहुंचा तो पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां साली जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, साली की बहन उसे अपने यहां रखने को तैयार है। हालांकि दोनों परिवारों के लोग महिला को समझाने में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें