फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का गाल नोंचकर खा गया शराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य लड़की पर भी किया हमला, भीड़ ने आरोपी को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

बच्ची को अस्पताल में करके किया जा रहा उपचार
भोजीपुरा। कस्बा धौराटांडा में शराबी ने ढाई साल की मासूम का गाल दांतों से नोचकर खा लिया और फिर एक अन्य लड़की पर हमला कर दिया। इस पर भीड़ ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, बच्ची को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा धौराटांडा में बुधवार शाम करीब पांच बजे वार्ड एक निवासी सुनील कुमार की ढाई वर्षीय बेटी काव्या घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ अन्य छोटे बच्चे भी थे। इसी बीच शेरगढ़ इलाके के गांव खजुआ में रहने वाला शराबी युवक वहां पहुंच गया। उसने अचानक ही काव्या पर हमला कर दिया और उसके दाहिने गाल को दातों से चबा लिया। बच्चों ने शोर मचाया तो काव्या के माता पिता और पड़ोस के लोग दौड़े। इसी बीच उसने दूसरी लड़की पर हमला कर दिया लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने उसे लात घूंसों से जमकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पाकर चौकी धौराटांडा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार वहां पहुंच गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया। भोजीपुरा थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन मासूम काव्या को भोजीपुरा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आरोपी शराब के नशे में था और मानसिक मंदित भी बताया जा रहा है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- दिलीप सिंह, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें