फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कें बनीं मुसीबत, उद्योग बंधु की बैठक में भी नहीं मिला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये टैक्स दे रहे फरीदपुर व रजऊ परसपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। यहां बिन बारिश जलभराव हो रहा है। आने-जाने वालों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कहीं वाहन खराब होते हैं तो कहीं वाहन फिसलने पर आने-जाने वालों को चोट लगती है। उद्यमियों ने व्यापार बंधु की जिला और मंडल स्तरीय बैठकों में सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग की। उनकी मांग पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने मौके का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी की, लेकिन निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि उद्यमी गड्ढों से गुजरकर झटके झेल रहे हैं। सड़कों के निर्माण की मांग करने पर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। उद्यमियों का कहना है कि अगर सड़कें ठीक हो जाएं तो चालीस से अधिक नई इंडस्ट्री इस क्षेत्र में लग सकेंगी। वर्तमान हालात देखकर नए उद्यमी आकर्षित नहीं होते। बाहर से आने वालों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। उत्पादों के परिवहन में भी दिक्कत होती है। सड़कों पर बिन बारिश ही जलभराव जैसी स्थिति रहती है।

ये है हाल

- रजऊ परसपुर-फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र का रामा-श्यामा पेपर मिल रोड पांच साल से क्षतिग्रस्त है। मरम्मत भी नहीं हुई। इस मार्ग पर छोटी-बड़ी बीस इंडस्ट्री हैं। करीब एक हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


- कॉपीटेंट इंडस्ट्रियल पार्क की सड़क दो साल से खराब है। करीब पचास उद्योग इस क्षेत्र में हैं। एक महीने पहले सड़क खराब होने से ट्रक पिकअप पर पलट गया था। कई लोग घायल हो गए। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इसे बनवाने पर ध्यान नहीं दे रहे।

- हरियाली बाजार नवादा और फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र की अधिकतर सड़कें खराब हैं। उद्यमियों ने बताया कि दो साल से सड़कें बदहाल हैं। कई वाहन पलट चुके हैं। उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।

-

फरीदपुर में 150 उद्योग हो रहे प्रभावितफरीदपुर क्षेत्र में छोटी-बड़ी 150 इंडस्ट्री हैं। इनके माध्यम से सरकारी खजाने में सौ करोड़ रुपये सालाना का राजस्व जाता है, लेकिन यहां कई सड़कें खराब हैं। जिला स्तर पर उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठाया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंडल स्तर की बैठक में भी इसी मुद्दे को उठाया गया। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद अभियंता मौके पर पहुंचे, एस्टीमेट बना, लेकिन निर्माण का अब तक इंतजार है।

गुरुप्रीत सिंह, अध्यक्ष, फरीदपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन



-

इंडस्ट्रियल पार्क के रास्ते में आएदिन हादसे होते हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं। आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि सड़कें बनेंगी, लेकिन भरोसा तो तभी होगा जब बारिश से पहले सड़कें बन जाएं।



सचिन खंडेलवाल, उपाध्यक्ष, फरीदपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन

वर्जन-

फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र में जिन सड़कों का मामला उद्यमियों ने उठाया है। उनके एस्टीमेट बन गए हैं। इसकी जानकारी उद्योग विभाग को भी भेजी जा चुकी है। मंजूरी होते ही काम शुरू होंगे।
विज्ञापन

अजय कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें