फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तस्करों की तलाश में आई दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने सिरौली पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के गांव सोना, बरसेर, हरिदासपुर में बुधवार को अफीम तस्करों की तलाश में ताबतोड़ दबिशें दीं, लेकिन उससे पहले ही अफीम तस्कर भाग गए। इसके बाद टीम खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि पिछले दिनों गांव बरसेर से कांवड़ लेने कांवड़िये ब्रजघाट को रवाना हुए थे। उसी दल में बरसेर का एक तस्कर दिल्ली में भारी मात्रा में अफीम के साथ दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके द्वारा अन्य तस्करों के नाम उजागर करने पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम अन्य तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सिरौली इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि टीम को कोई तस्कर नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें