फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नारकोटिक्स टीम ने ढकपुरा गांव में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। बरेली की नारकोटिक्स टीम ने बुधवार को सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में छापा मारा, लेकिन तस्कर भाग गया। बताते हैं कि उसके घर से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नारकोटिक्स टीम ने अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भजनी में छापा मारकर एक तस्कर को पकड़ा था। बताते हैं कि उसके पास से मादक पदार्थ भी बरामद हुए हैं। उसकी निशानदेही पर नारकोटिक्स की टीम ने बुधवार दोपहर पकड़े गए तस्कर को लेकर सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा पहुंची। यहां नारकोटिक्स टीम को तस्कर गुमराह कर गांव में घुमाता रहा। टीम ने गांव में ही तस्कर से सख्ती की तो आरोपी टीम को आरोपी के घर ले गया, जहां से उसने मादक पदार्थ खरीदने की बात कही।
टीम ने उसके घर छापा मार कर तलाशी ली, जहां से कई तराजू व कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। चौकी प्रभारी बड़ा गांव राजेश रावत ने बताया कि बरेली की नारकोटिक्स टीम एक तस्कर को साथ लेकर आई थी, जिसकी निशानदेही पर ढकपुरा के आरोपी के यहां छापा मारा गया, लेकिन वह भाग गया है। बाद में टीम लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें