फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में टहलने निकले रिटायर्ड शिक्षक का सुबह शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

भांजे ने हत्या की जताई आशंका पर पोस्टमार्टम में ब्रेन हैमरेज निकली मौत की वजह

आंवला। शनिवार की शाम खाना खाकर टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक रविवार सुबह दूसरे मकान के कमरे में मृत पड़े मिले। परिवार ने हत्या की आशंका जताई लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण ब्रेन हैमरेज निकला।
विज्ञापन

मोहल्ला कच्चा कटरा में रहने वाले 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर अपनी बहन के यहां रहते थे। उनके भांजे अरविंद के मुताबिक रामकिशोर रोज रात को खाना खाने के बाद टहलने जाते थे और रात करीब 12 बजे घर लौटकर सो जाते थे। परिवार वाले उनके आने तक दरवाजे में कुंडी नहीं लगाते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह टहलने गए लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। उन लोगों ने तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविचार सुबह वे लोग अपने दूसरे मकान में पहुंचे जहां जमीन पर उनका शव पड़ा था। उनके कपड़े फटे हुए थे और मुंह और नाक से खून निकल रहा था। उन्होंने मामा की हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी तो शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मगर पोस्टमार्टम में उनकी मौत की वजह ब्रेन हैमरेज बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें