फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बृज क्षेत्र की कमेटी घोषित

Thu, 07 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की बृज क्षेत्र की कमेटी से बरेली के कई चेहरे बाहर कर दिए गए हैं। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी, गुलशन आनंद, प्रशांत पटेल शामिल हैं। पिछली कमेटी में इन तीनों के अलावा महेश तिवारी, अजय जेटली, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव और संजीव अग्रवाल भी थे। इस बार सिर्फ तीन चेहरों को ही स्थान दिया है। इनमें महानगर अध्यक्ष के प्रबल दावेदार रहे हर्षवर्धन आर्या और रामगोपाल मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि दुर्विजय सिंह शाक्य को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को कमेटी घोषित हुई तो इसमें शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे नेता अपना नाम न देखकर निराश हुए। हालांकि अब कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने वालों को पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। पिछली कमेटी में उपाध्यक्ष रहे पूरनलाल लोधी बिथरीचैनपुर से और मंत्री रहे प्रशांत पटेल भोजीपुरा विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं लेकिन प्रवक्ता रहे गुलशन आनंद और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के खास समझे जाने वाले अजय जेटली को स्थान न दिए जाने के पीछे कोई तर्क नहीं है। जेटली पिछली कमेटी में मंत्री थे। हालांकि कमेटी में शामिल हुए बरेली के तीनों नए पदाधिकारी राजेश अग्रवाल गुट से ही समझे जाते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार गुट का कोई चेहरा क्षेत्रीय कमेटी में नहीं रखा गया है। क्षेत्रीय कमेटी के गठन में अध्यक्ष बीएल वर्मा और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने आगरा को ज्यादा महत्व दिया है। आगरा जिले के 10 लोगों को शामिल किया गया है। पीलीभीत से डीपी बौद्ध को सदस्य बनाया गया है। शाहजहांपुर से मनोज कश्यप को उपाध्यक्ष और रामलड़ैते कुशवाहा को सदस्य बनाया गया है। बदायूं से अध्यक्ष बीएल वर्मा के अलावा जेके सक्सेना उपाध्यक्ष, दीपमाला गोयल और आरएस पाल सदस्य बने हैं। 33 सदस्यीय कमेटी में बरेली मंडल से सिर्फ 10 लोग ही शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें