फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश और हवा की जुगलबंदी ने उड़ाया बिजली का फ्यूज

Fri, 04 Jul 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश और हवा की जुगलबंदी ने बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था का फ्यूज उड़ा दिया। इससे शहरवासी परेशान रहे। बुधवार रात को भी कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। इसकी जानकारी के लिए उपभोक्ता ने बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं को कॉल की, पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार सुबह पता चला कि रैन बसेरा फीडर में फाल्ट हुआ है। इसके बाद सुबह 10 बजे आपूर्ति सुचारु हुई। इस दौरान सुभाषनगर, करगैना सब्जी मंडी, तपेश्वरनाथ मंदिर, अनुपमनगर, गंगानगर कॉलोनी, वैष्णों मंदिर समेत कई इलाकों के लोग पानी के लिए भी तरस गए।
विज्ञापन

कुतुबखाना में 33 केवी लाइन ट्रिप होने से बिजली का संकट रहा। कोहाड़ापीर में ट्रांसफार्मर का डियू उड़ जाने से आपूर्ति प्रभावित हुई। मिशन उपकेंद्र के चौपुला फीडर पर जंपर उड़ने से दोपहर एक से तीन बजे तक बिजली गुल रही। कुतुबखाना उपकेंद्र में शाम सात बजे बंदर घुस आया। इस वजह से 33 केवी सप्लाई ट्रिप हो गई। इस दौरान एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रात आठ बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। कुतुबखाना उपकेंद्र के आला हजरत फीडर, कोहाड़ापीर, आलमगिरीगंज फीडर पर मोहर्रम के जुलूस की वजह से शटडाउन लिया गया। रामपुर गार्डन में भी लो वोल्टेज की शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें