फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ प्राक्टर से बोला, जानते नहीं समाजवादी हूं..देख लूंगा

Fri, 09 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कालेज में छात्र नेताओं की दबंगई रुक नहीं रही है। बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्र सभा का एक नेता चीफ प्राक्टर से भिड़ गया। कैंपस में घूमते देख चीफ प्राक्टर ने उससे आईकार्ड दिखाने को कहा तो बोला- मुझे जानते नहीं, समाजवादी छात्र सभा का नेता हूं। मेरा आईकार्ड देखोगे। चीफ प्राक्टर ने कहा कि छात्र नेता हो तो क्या तुमको नियम तोड़ने की अनुमति मिल गई है? इस पर बोला- देख लूंगा। चीफ प्राक्टर डॉ. एसपी मौर्य को गुस्सा आ गया तो उसको डांटा लेकिन छात्र नेता के तेवर नरम नहीं दिखे। वह अंत तक अपनी दबंगई पर अड़ा रहा। चीफ प्राक्टर ने उसको आइंदा कालेज में आईकार्ड लेकर आने की हिदायत देकर छोड़ दिया। छात्र नेता भास्कर सपा की महानगर इकाई में पदाधिकारी बताया जा रहा है। वह कालेज का छात्र भी है। वाकया दोपहर दो बजे का है। चीफ प्राक्टर अपनी टीम के साथ कैंपस में राउंड पर थे। इस बीच पूर्वी गेट के पास कुछ लड़के झुंड में घूमते दिखे। उनके साथ कुछ लड़कियां भी थीं। चीफ प्राक्टर ने सबसे आईकार्ड दिखाने को कहा तो कई ने दिखा दिया। जिनके पास आईकार्ड नहीं था, उन्होंने फीस की रसीद दिखाई लेकिन छात्र नेता भास्कर को आईकार्ड दिखाने की बात कहना इतना नागवार गुजरा कि चीफ प्राक्टर पर बिगड़ गया। हालांकि चीफ प्राक्टर ने फिलहाज उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन आइंदा आईकार्ड लाने के लिए चेता दिया फिर भी छात्र नेता के तेवर नरम नहीं दिखे।
विज्ञापन

कालेज कैंपस में बिना आईकार्ड किसी के घूमने पर प्रतिबंध है इसलिए छात्र नेता भास्कर को भी आईकार्ड दिखाने को कहा लेकिन उसका व्यवहार छात्र की मर्यादा के अनुकूल नहीं था। अगर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. एसपी मौर्य, चीफ प्राक्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें