फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पालिका में वरिष्ठ लिपिक का चार्ज नए बाबू को नहीं सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। डीएम के आदेश के बाद भी वरिष्ठ लिपिक का चार्ज नए बाबू को सौंपा नहीं जा सका है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम को गठित कर अवकाश पर गए बड़े बाबू के अलमारी के ताले खोलने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन यह नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के कुछ सभासदों की ओर से की गई शिकायत पर नगर पालिका परिषद अध्यक्षा प्रेमलता राठौर ने 17 अप्रैल को बड़े बाबू सुरेश पाल को उनके पद से हटाकर बैकलॉग सफाई कर्मी धीरेंद्र कुमार को वरिष्ठ लिपिक का पदभार सौंपे जाने के आदेश दिए थे।
इन आदेशों के खिलाफ बड़े बाबू सुरेश पाल ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिस पर हाईकोर्ट ने बीती 30 अप्रैल को सुनवाई करते हुए परिषद के अधिशासी अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से रिकॉर्ड के साथ 14 मई को तलब किया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जहां बड़े बाबू उच्च न्यायालय चले जाने के साथ ही वह मेडिकल पर चले गए हैं। उन्होंने अभी तक वरिष्ठ लिपिक का चार्ज बनाए गए नए बड़े बाबू को चार्ज नहीं सौंपा है।
सुरेश पाल द्वारा चार्ज न सौंपे जाने को लेकर पालिका प्रशासन ने डीएम को इससे अवगत कराया था। डीएम ने एक मई से तीन सदस्यीय समिति का गठन करते हुए बड़े बाबू की अलमारी के ताले तोड़कर परिषद के ईओ को चार्ज दिलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके लिए तीन अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी यह टीम बड़े बाबू की अलमारी के ताले नहीं खोल सकी है।
वहीं, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि वह इस मामले में डीजीसी से राय ले रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें