फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flower Exhibition: बरेली में रंग-बिरंगे फूलों से महका अमर उजाला परिसर, पुष्प प्रदर्शनी में उमड़े शहरवासी

Sat, 14 Mar 2026 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला परिसर शुक्रवार को रंग-बिरंगे फूलों से गुलजार हो गया। तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में पहले दिन शहरवासी उमड़े। फूलों के साथ सेल्फी ली। 
विज्ञापन
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी में फूलों को निहारतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अमर उजाला परिसर शुक्रवार को विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे आकर्षक फूलों से गुलजार हुआ। फूलों के साथ सेल्फी और भीनी खुशबू का आनंद लेने के लिए शहरवासी पहुंचे। प्रदर्शनी शनिवार और रविवार को भी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के पहले दिन भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, एसआरएमएस, केसीएमटी, फ्लोरा नर्सरी, कैंट बोर्ड, जिलाधिकारी कार्यालय समेत अन्य संस्थानों और सरकारी कार्यालयाें से विभिन्न श्रेणियों में प्रविष्टियां आई। पहले दिन पुष्प प्रेमियों समेत तमाम संस्थाओं के पदाधिकारी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। उन्होंने कैक्टस, बोन्जाई, गुलाब, डहेलिया, गेंदा, पिटूनिया, कारनेशन समेत अन्य मौसमी फूलों की किस्मों के साथ सेल्फी ली।

फूलों से आकर्षक सजावट, थीम आधारित मॉडल और गमलों में तैयार किए गए पौधों को प्रदर्शित किया। विजेता की घोषणा रविवार को होगी। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वॉइंट और सजावटी गार्डन भी बनाए गए हैं। यहां फोटो क्लिक करने के साथ ही प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने पौधों और फूलाें की किस्मों के बारे में भी जानकारी ली। इसमें सीजनल, कट फ्लॉवर, असाधारण, गार्डन वर्गों में आकर्षक प्रविष्टियां पहुंची हैं।
विज्ञापन

गुलजार हुई अमर उजाला की बगिया - फोटो : अमर उजाला
फूलों ने कराया प्रकृति से करीबी का अहसास
जब पता चला कि अमर उजाला में यह कार्यक्रम हो रहा है, तो खुद को रोक नहीं सकी। प्रदर्शनी में फूलों का मनमोहक नजारा मन को भा गया। - आकांक्षा सेठी
पुष्प प्रदर्शनी से प्रकृति से जुड़ाव का संदेश सराहनीय है। पुष्प प्रेमियों को यह नजारा हर साल देखने को मिलता है। मुझे यहां आकर अच्छा लगा। - अंकिता अग्रवाल
विज्ञापन

इतने सुंदर और दुर्लभ प्रजातियों के फूलों को एक साथ एक जगह देखना अच्छा अनुभव है। प्रदर्शनी, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। - इशिका अरोड़ा
फूल सिर्फ मन को तरोताजा नहीं करते, बल्कि प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। इससे हमें नई वैरायटी के पौधों के बारे में जानकारी मिली। - गरिमा अरोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें