फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अड़चन खत्म, हवाई अड्डे के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हवाई अड्डे के विस्तार में आ रही अड़चनें दूर हो गई हैं। जल्द ही राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच लीज एग्रीमेंट होने की उम्मीद है। अधिकारी इसका मसौदा तैयार करने में जुटे हैं। एग्रीमेंट होने के बाद सदर तहसील के मुड़िया अहमदनगर और चावड़ गांव की 151.43 बीघे (23.55 एकड़) जमीन पर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

13 अगस्त को निदेशक (विमानपत्तन) अवधेश अग्रवाल ने डीएम बरेली को हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए लीज एग्रीमेंट का मसौदा मांगा है। उन्होंने विस्तारीकरण में 23.55 एकड़ जमीन की जरूरत बताई है। इसके क्रम में सिविल एन्क्लेव ने संबंधित जमीन के लीज एग्रीमेंट का मसौदा जिला प्रशासन से मांगा है। इस मसौदे के लिए निदेशक ने डीएम का तीन बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया है। इनके पूरे होने के बाद मसौदे को जांच एवं पुनरीक्षण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मुख्यालय भेजा जाएगा। इधर, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह ने संबंधित तीनों बिंदुओं पर तहसीलदार सदर को निर्देश जारी किया है।
किसानों से खरीदी गई 115 बीघे जमीन, बांटा मुआवजा
तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए प्राधिकरण को जरूरत के मुताबिक जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। कुल 23.55 एकड़ में से 115.87 बीघे (7.30 हेक्टेयर) जमीन किसानों की है, जबकि शेष जमीन सरकारी है। जिन किसानों से जमीन खरीदी गई है, वह मुड़िया अहमदनगर और चावड़ गांव के हैं। संबंधित भूमि की रजिस्ट्री प्राधिकरण के पक्ष में कराई जा चुकी है। किसानों को मुआवजा भी बांटा जा चुका है। अब प्रदेश सरकार और प्राधिकरण के बीच लीज एग्रीमेंट होने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। संवाद
विज्ञापन


हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। मुड़िया अहमद नगर गांव के अमर सिंह की जमीन गाटा-256 का बैनामा होना बाकी है। वह काफी समय से कोमा में हैं। इसलिए यह बैनामा नहीं हो पा रहा था। अब उनकी पत्नी को प्राधिकरण के पक्ष में बैनामा करने की अनुमति मिल गई है। इस सप्ताह बैनामा हो जाएगा। - भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें