फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सदर तहसील के पांच लेखपाल स्थानांतरित, दो को सिर्फ अतिरिक्त चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपालों में पांच को तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने नवीन क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया है, जबकि अन्य दो लेखपालों को सिर्फ अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यह स्थानांतरण 22 अगस्त की तारीख में किए गए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार की तरफ से जारी स्थानांतरण आदेश में कहा गया है कि एसडीएम सदर के अनुमोदन के क्रम में कार्यहित में क्षेत्रीय लेखपालों का स्थानांतरण एवं अतिरिक्त तैनाती दी गई है। बिथरी चैनपुर में तैनात लेखपाल मोहम्मद फिरोज को स्थानांतरित कर मोहनपुर उर्फ रामनगर में तैनात किया गया है। इन्हें अतिरिक्त क्षेत्रों में सैदुपुर कुर्मियान और भगवानपुर धिमरी दिया गया हैं। लेखपाल अवधेश वर्मा को सैदुपुर कुर्मियान से हटाकर बिथरी चैनपुर में स्थानांतरित किया गया है। साथ ही अतिरिक्त कार्य में म्यूड़ी खुर्द कलां क्षेत्र भी दिया गया है। लेखपाल अभिषेक आर्या को अधकटा बहमनान से नगरिया परिक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित किया है। साथ में इन्हें अधकटा बहमनान का अतिरिक्त क्षेत्र मिला है। लेखपाल सौरभ चौहान को बभिया क्षेत्र से करगैना में मूल तैनाती दी गई है, जबकि बभिया क्षेत्र का कार्य उन्हें अतिरिक्त दिया गया है। लेखपाल अनूप शर्मा को रोठा से हटाकर उदयपुर खास में तैनात किया गया है, जबकि रोठा क्षेत्र इन्हें अतिरिक्त दिया गया है। संवाद

इन लेखपालों को सिर्फ अतिरिक्त क्षेत्र
सदर तहसीलदार ने ठिरिया निजावत खां क्षेत्र में तैनात लेखपाल सुभाष यादव को रजपुरी नवादा का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इनकी तरह स्वाले नगर नवदिया क्षेत्र में तैनात लेखपाल विशाल मोहन मिश्रा को भी दौली रघुवर दयाल क्षेत्र का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें