फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः आठ अप्रैल को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लेट फीस के साथ 11 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय करा रहा आयोजन

बरेली। उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए अब लेट फीस के साथ 11 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन की आखिरी तारीख छह मार्च थी। इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करा रहा है। एलयू ने परीक्षा तिथि का निर्धारण भी कर दिया गया। आठ अप्रैल को बरेली में बरेली कॉलेज समेत करीब एक दर्जन कॉलेजों में इसकी परीक्षा कराई जाएगी। इसका रिजल्ट 20 मई को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा फार्म upbed2019.in वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है। फीस का पेमेंट ऑनलाइन डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 15 सौ रुपये मुख्य फीस और दो हजार रुपये लेट फीस के साथ फार्म भरना होगा। जबकि एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 750 रुपये मुख्य फीस के साथ ही एक हजार रुपये लेट फीस जमा करनी होगी। परीक्षा फार्म भरने के लिए स्नातक स्तर पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। वहीं, इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों के लिए इसकी सीमा 55 प्रतिशत निर्धारित की गई है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की हेड क्षमा पांडेय ने बताया कि आठ अप्रैल को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इस बार आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें