बरेली। ढाई करोड़ रुपये के बकाया की अदायगी न करने पर मिनी बाईपास पर बने निर्मल रिसॉर्ट को मंगलवार को बीडीए की टीम ने सील कर दिया। रिसार्ट पर ध्वस्तीकरण करने का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
बीडीए की टीम पिछले साल 20 नवंबर 2020 को रिसॉर्ट को सील करने पहुंची थी लेकिन रिसॉर्ट के मालिक कोर्ट से स्थगनादेश ले आए थे। मंगलवार को कोर्ट ने स्टे खारिज कर दिया। इसके बाद बीडीए की टीम ने रिसॉर्ट को सील कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि रिसॉर्ट का निर्माण प्राधिकरण के मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर किया गया है। रिसॉर्ट पर करीब ढाई करोड़ रुपये का विकास शुल्क बकाया है। इसका अभी पूरी तरह आकलन किया जाना बाकी है। रिसॉर्ट मालिक को ध्वस्तीकरण का भी नोटिस दिया गया है।