फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष कह रहा गांव में घूम रहे आरोपी, पुलिस बता रही फरार

विज्ञापन
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इज्जतनगर में छेड़छाड़, मारपीट और घर पर बिकाऊ है लिखने का मामला

बरेली। छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट और घर पर बिकाऊ है लिख देने के आरोपी गांव में ही घूम रहे हैं। मगर पुलिस उन्हें फरार बता रही है। इससे पीड़ित पक्ष दहशत में है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के एक गांव में 28 मार्च को नगरियां कलां निवासी अनीस ने युवती से छेड़छाड़ कर निकाह का दबाव बनाया था। युवती की मां ने आरोपी को पीटा तो उसने अपने पिता पप्पू, भाई वसीम और नाजिम के साथ घर में घुसकर मारपीट की। बाद में घर की दीवार पर यह मकान बिकाऊ है, लिख दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले की तरह ही पुलिस इस बार भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके कारण आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। वे लगातार गांव में घूम रहे हैं, जिससे उन लोगों को खतरा बना हुआ है। मगर पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें फरार बता रही है। इधर, इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश यादव का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें