फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में एक साल बाद महिला का हत्यारोपी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र में एक साल पूर्व महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी उसके पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया, जहां से उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। मृतका के भाई ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने बहनोई और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र के कल्लिया के भूपराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन कमला देवी का विवाह दस साल पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर के रमेशचंद्र के साथ किया था। विवाह के बाद कमला देवी ने दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन वहां मारपीटकर कमला देवी को प्रताड़ित किए जाने लगा। बाद में कमला देवी को लेकर आरोपी हरियाणा मजदूरी करने चला गया, लेकिन उसने वहां भी उसने कमला को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।
आरोप है कि आरोपी पिछले साल 18 जून को कमला को अपने गांव ले आया और रात में परिजनों के सहयोग से गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी गुपचुप ढंग से महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। इस बीच आरोपी परिजनों संग भाग गया। इस बीच पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम वेद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी रमेशचंद्र बाइपास मार्ग पर पिंक बूथ के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें