फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में ले जाकर बालिका से हैवानियत की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन



बहेड़ी। कोतवाली देवरनियां क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से खेत में हैवानियत की कोशिश की गई। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली देवरनियां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 19 अगस्त को सब्जी लेने बाजार गई थीं। इस दौरान उनकी आठ वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी आरोपी शाहरुख और रिहान घर पहुंचे। बेटी से कहा कि उसकी मां ने उसे खेत पर बुलाया है। बेटी खेत की ओर चली गई। तभी दोनों युवकों ने उसे दबोचकर गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने पर भाई ने रास्ते में विरोध किया तो आरोपियों के दोस्तों साविर और नासिर ने गाली देते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी अशुतोष द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें