फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर में टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिहारीपुर में एक टेंट गोदाम में शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये कीमत का टेंट का सामान जलकर राख हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर में स्थित अंकुर टेंट हाउस के मालिक राज सक्सेना का चिंताहरण मंदिर के पास किराए के भवन में गोदाम है। उसमें टेंट की मेज, कुर्सी, चादर, रजाई, गद्दे, मैट आदि सामान भरा रहता है। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने राज सक्सेना को सूचना दी। व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा, मुकेश सक्सेना, संजीव आदि भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस बीच गोदाम में रखा टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। राज सक्सेना ने आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
सात सौ मीटर लंबा पाइप लगाकर बुझाई आग
फायर ब्रिगेड के इंस्पेक्टर संजीव यादव के मुताबिक उन्हें 11:25 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दो गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन गोदाम के तंग गली में होने के कारण दमकल गाड़ियों को बिहारीपुर ढाल पर खड़ा करना पड़ा। वहां से सात सौ मीटर लंबा पाइप लगाकर गोदाम तक पानी पहुंचाया गया। दमकल कर्मियों को पाइप बिछाने में ही आधा घंटे का समय लग गया। पाइप की लंबाई ज्यादा होने से पानी का प्रेशर भी कम था।
विज्ञापन

गोदाम से सटे हैं कई घर, आसमान छू रही थीं लपटें
टेंट हाउस के गोदाम से सटे कई मकान भी हैं। इससे बड़ी अनहोनी होने की आशंका थी। हालांकि इस दौरान कोई मकान या दुकान आग की चपेट में नहीं आई। आसमान छूती आग की लपटों से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा।
गोदाम संचालक को दिया नोटिस
गोदाम में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि फायर ब्रिगेड प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह मान रही है। इस मामले में गोदाम मालिक को फायर ब्रिगेड ने नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें