बदायूं के इज्जतनगर क्षेत्र के मठ कमल नयनपुर में बुधवार को उस वक्त तनाव फैल गया, जब एक धर्मस्थल का चबूतरा बनवाने को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जता दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ कमल नयनपुर में एक धर्मस्थल का चबूतरा बनवाने को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जता दिया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को साथ बैठाकर विवाद सुलझा दिया।
विज्ञापन
मठ कमल नयनपुर गांव मिश्रित आबादी का है। यहां एक समुदाय की घनी बस्ती के बीच दूसरे समुदाय का धर्मस्थल है। पीपल के पेड़ के नीचे बरसों पुराना चबूतरा है, जिसे लेकर लोगों की धार्मिक मान्यता है। बताते हैं कि चबूतरा टूटने पर एक समुदाय के लोग उसकी नई दीवार बना रहे थे। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने नई परंपरा का आरोप लगाया और भीड़ थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी में पता लगा कि बरसों पुराना चबूतरा धंसने पर मरम्मत का काम हो रहा है। कोई नया निर्माण नहीं है। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्ष के लोगों को बुला लिया। बैठक में आपसी समझौते से सौहार्दपूर्ण नतीजा निकल आया। दूसरे पक्ष ने चबूतरे की दीवार बनाने को लेकर विरोध से हाथ खींच लिए। इसके बाद निर्माण शुरू करा दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ही पक्ष दीवार लगाने को लेकर एकमत हो गए हैं।