फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में पांच लोगों को दस साल की कैद

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

दंपती और बेटों समेत एक ही परिवार के हैं सभी दोषी

बरेली। दहेज हत्या के आरोपी पति, सास, ससुर समेत एक ही परिवार के पांच लोगों को कोर्ट ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में फैसला घटना के 14 साल बाद आया है। सजा का आदेश जिला जज रेणु अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट गांव अहियापुर, थाना बिथरीचैनपुर के रहने वाले रीतराम ने एक मई, 2007 को लिखाई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि रीतराम ने अपनी बेटी शशि की शादी हरदासपुर गांव थाना सिरौली के राजेंद्र के साथ घटना से पांच साल पहले की थी। शशि के ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। और दहेज की मांग को लेकर पति राजेंद्र, देवर चरन सिहं, चंद्रपाल, ससुर गंगा सहाय, सास नन्हीं देवी उसे पीटते थे। शादी के डेढ साल बाद राजेंद्र की फौज में सिपाही के पद पर नौकरी लग गई। जब वह ड्यूटी पर चला गया तो ससुराल वालों के शशि पर जुल्म और बढ़ गए। घटना से कुछ समय पहले राजेंद्र छुट्टी पर घर आया तभी सभी ने मिलकर शशि की गला दबाकर हत्या कर दी।
इस मामले में अभियोजन की ओर से कुल नौ गवाह पेश किए गए। बचाव पक्ष की ओर से भी दो गवाह पेश किए। कोर्ट ने पांचों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए दस-दस साल कैद और हरेक को दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें