भमोरा। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस-संवाद
- फोटो : रोहतक में शादी समारोह के दौरान अर्जुन अवार्डी कबड्डी खिलाड़ी साक्षी पूनिया व खिलाड़ी सुशांत सिंह परिजनों के साथ । संवाद
भमोरा। आंवला-भमोरा मार्ग पर इफको मेन गेट के सामने बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। इसमें सवार मायके से ससुराल जा रही महिला के गोद से तीन माह का बच्चा छिटककर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान परिजनों ने मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाया। सीओ के समझाने के बाद बच्चे के परिजन पीछे हट गए।
पुलिस के अनुसार, बरेली थाना कैंट के गांव गिरधारीपुर निवासी हरीश की पत्नी अंजू, जो अपने तीन माह के पुत्र अनमोल के साथ मायके हरुनगला आई हुई थी।
बृहस्पतिवार को टेंपो में बैठकर ससुराल जा रही थी कि इफको मुख्य गेट के सामने इफको से ड्यूटी कर लौट रहे बिनावर निवासी बुलेट बाइक सवार की टेंपो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में मासूम की मौत के बाद आरोपी भाग गया। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी भमोरा आए, जहां डॉक्टरों ने मासूम अनमोल को मृत घोषित कर दिया।
इससे गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ भमोरा सनी चौधरी व ब्लॉक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद के पति वेद प्रकाश यादव ने पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन बाइक सवार को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। साथ ही इफको सुरक्षा कर्मियों पर आरोपी बाइक सवार को भगाने का आरोप लगाया। इस दाैरान आंवला-भमोरा मार्ग पर एक घंटे तक जाम लग गया। इस दाैरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
बाइक को लिया कब्जे में
सीओ आंवला नितिन कुमार के आश्वासन पर मासूम के परिजन मान गए। पुलिस ने जाम खुलवाकर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी बाइक सवार की बाइक को कब्जे में लिया है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कितहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।