फतेहगंज पूर्वी। दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए आरोपी विशाल पर युवती ने परेशान करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, युवती ने पिछले साल जून में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद करीब अन्य आठ लोग पर भी दुष्कर्म, आरोपी युवक का साथ देने का आरोप लगा था। तब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश किया। अब सभी आरोपी जमानत पर छूट गए हैं। उनमें से मुख्य आरोपी विशाल पर युवती ने आरोप लगाया है कि वह बुधवार सुबह अपनी छत पर कपड़े धो रही थी। तभी वह उसे देखकर मोबाइल से वीडियो बनाकर अश्लील इशारे करने लगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद