फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा की दिशा बदलने से कम होगी ठंड, खिलेगी धूप

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में दर्ज होगी बढ़त

बरेली। एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा बदलने से कोहरे का कहर कम होगा और धूप खिलेगी। इससे तापमान भी बढ़ेगा और ठंड से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, उन्होंने बादल छाने से बारिश होने की बात भी कही है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम का रुख हवा की दिशा और गति पर निर्भर है। बुधवार की देर रात फिर से हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम से पूर्व उत्तर पूर्व होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही पहाड़ों की हवा थम जाएगी। वहीं, गति भी कम होने से ठंड का असर कम होगा और तापमान में हल्की बढ़त होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहेगा। डॉ. गुप्ता के मुताबिक फिलहाल हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम है, इसलिए कोहरा तेजी से हावी हो रहा है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक कोहरा रहा। जिसके बाद हल्की तेज हवा चलने से कोहरा छंटा और धूप खिली। शाम को फिर सर्द हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें