मंदिर के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना इलाके के ग्राम मोहद्दीनगर ढक नगला में शुक्रवार रात मंदिर पर एक महंत की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महंत कई सालों से मंदिर पर रह रहे थे।
उन्हें सखी बाबा के नाम से जाना जाता था। हत्या का आरोप गांव के ही व्यक्ति पर लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह नशेड़ी प्रवृत्ति का है, पुलिस इसकी छानबीन में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने महंत के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब महंत प्रभात फेरी निकालने के बाद अपनी मढ़िया में वापस गये थे। जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है, वह फिलहाल गांव से फरार हो गया है। 75 वर्षीय जय सिंह उर्फ सखी बाबा पिछले लगभग 45 साल से ढकनगला गांव में मढ़ी बनाकर रहते थे।
सुबह में जब कुछ लोग मढ़िया पर पहुंचे तो देखा बाबा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। किसी ने चाकू से गोदकर बाबा की हत्या कर दी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।