फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटा दिए सड़क से मंदिर और मजार

Thu, 17 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
अ‌िततिक्रमण्‍ा हटा
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस ने हिम्मत दिखाई तो बुधवार को रिठौरा का नक्शा ही बदला-बदला नजर आया। बरेली-पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे तीन मंदिर और एक मजार को जेसीबी से धराशायी कर दिया गया। शमशान भूमि और कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल भी गिरा दी गई। कल तक विरोध की बात करने वाले भी चुपचाप कार्रवाई को देखते रहे। 
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसकी जद में आ रहे तीन मंदिर और एक मजार को हटाने के लिए 11 मार्च को एसडीएम सदर, मनीष कुमार नाहर ने व्यापारियों की बैठक लेकर बुधवार का दिन तय किया था। सुबह ही जेसीबी पुलिस चौकी पर पहुंची तो अफरातफरी मच गई। लोगों ने खुद ही अपनी दुकानों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। करीब ढाई बजे एसडीएम मनीष कुमार नाहर, सीओ नवाबगंज नरेश कुमार ने हाफिजगंज, नवाबगंज, क्योलड़िया पुलिस के अलावा पीएससी और महिला फोर्स को भी बुला लिया। तीन बजे जेसीबी ने इंदिरानगर के नन्हे शाह की मजार को गिरा दिया। इसके बाद पूर्व सभासद चंदन मुंशी के घर के सामने बना मंदिर ढहाया गया। इसी के सामने हनुमान मंदिर पर भी जेसीबी चली। इसके बाद भोजीपुरा रोड पर दो शमशान घाट और एक कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल को गिराया गया। 150 सौ साल पुराना भमसेन मंदिर पर एक मठिया को छोड़कर अन्य को भी धराशायी किया गया। जेसीबी को देखते ही फड़ लगाने वाले भागने लगे। 

लोग खुद तोड़ने लगे अतिक्रमण
प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही बुधवार का दिन तय कर दिया था। लोगों को आभास था कि बड़ी कार्रवाई हो सकती है इसलिए सुबह से ही कब्जेदार सक्रिय हो गए। उन्होंने खुद ही अपने पक्के अतिक्रमण ढहाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


फोटो
चौकी को छोड़ दिया
हाफिजगंज। धर्म स्थलों को तो पुलिस ने ढहा दिया मगर हाईवे से सटी पुलिस चौकी को गिराने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। लोगों को उम्मीद थी कि चौकी पर भी जेसीबी चलेगी मगर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि एसओ धर्मेंद्र कुमार ने तर्क दिया कि अभी पुलिस वालों के बैठने का इंतजाम नहीं हो पाया है। जल्द ही व्यवस्था हो जाएगी। अगले अभियान में इसे भी गिरा दिया जाएगा। 

दुकानदारों को मिली मोहलत
रिठौरा। व्यापारियों ने बाजार के अतिक्रमण हो हटाने के लिए होली तक की मोहलत मांगी तो एसडीएम ने 30 मार्च तक का समय दे दिया। उन्होंने कहा कि इस बीच लोग अपने कब्जे खुद हटा लें वर्ना बलपूर्वक हटाया जाएगा। एसडीएम से मिलने वालों में व्यापारी लोकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अमित गुप्ता, आरके कश्यप, रानू गुप्ता, भाजपा नेता गोकरन लाल कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


अतिक्रमण की वजह से लगा जाम
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें