फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरियों से छेड़खानी, विरोध पर फावड़े से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। उपले पाथने गईं दो किशोरियों के साथ दबंगों ने छेड़खानी कर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरियों के परिजनों पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरियां उपले पाथने गई थीं। गांव के ही दबंगों ने किशोरियों को पकड़ कर उनके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ितों के चीखने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से शिकायत की तो उन पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उनका मेडिकल कराया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

दिव्यांग युवती लापता, पुलिस को दी तहरीर

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की दिव्यांग युवती घर से लापता हो गई। शाम तक उसका पता नहीं चला तो उसकी मां ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। एक गांव की महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसकी दिव्यांग बेटी 11 फरवरी की सुबह घर से लापता हो गई। परिजनाें ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। युवती की मां ने बताया कि बेटी कक्षा 12वीं पास है। वह अपने साथ दस हजार रुपये भी ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें