के जेवर, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
हाफिजगंज। सोशल मीडिया पर प्यार परवान चढ़ा तो अपने दो बच्चों को छोड़कर मां नकदी-जेवर समेटकर अपने प्रेमी के साथ राजस्थान के कोटा रफू चक्कर हो गई। पति ने थाने पर तहरीर देकर पत्नी की तलाश करने की मांग की है।
थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा क्षेत्र के रहने वाले पति ने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि उनकी पत्नी का सोशल मीडिया के माध्यम से कोटा राजस्थान के एक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग हो गया। उसके प्यार में पागल होकर उसकी पत्नी 16 फरवरी को दोनों छोटे बच्चों को डाॅक्टर के यहां दवाई लेने के बहाने निकली। मौका पाकर वह सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार की नकदी आदि लेकर चली गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसे सोशल मीडिया से मिले नंबर के माध्यम से जानकारी हुई। संवाद