फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल, आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। नहाते समय बनाया गया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी के आदेश पर पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट कराई गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह बाहर रहकर काम करते हैं। घर पर पत्नी व नाबालिग बेटी रहती है। सात दिसंबर को नोएडा में रहने वाले बेटे के व्हाट्सएप एप पर एक वीडियो मिला। इसमें गांव का ही युवक पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहा था। घर आने पर घटनाक्रम की जानकारी हुई। आरोपी काफी समय से बेटी के साथ शारीरिक शोषण कर रहा था। एक दिन जब बेटी ने उसे मना कर दिया तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें