फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को कुचला... मौके पर मौत, भतीजा घायल

Thu, 02 Jan 2025 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका भतीजा घायल हो गया। युवक अपनी विधवा बहन से मिलकर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में विधवा बहन से मिलकर अपने गांव जा रहे बाइक सवार को टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका भतीजा गंभीर घायल हो गया। टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। ट्रैंकर को कब्जे में लिया गया है। 

विज्ञापन


नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले नगरपालिका कर्मी सुरेंद्र कुमार के छोटे भाई कमलेश की पांच दिन पहले मौत हो गई थी। गुरुवार को कमलेश के साले रामऔतार अपने भतीजे प्रशांत कुमार गंगवार के साथ विधवा बहन सुशीला देवी से मिलकर बाइक से अपने घर पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव गौनेरा लौट रहे थे। 

गंगापुर क्रॉसिंग के समीप हुआ हादसा 
बिजौरिया स्टेशन के गंगापुर क्रॉसिंग पर पीछे से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे रामऔतार गंगवार टैंकर के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे उनका भतीजे प्रशांत कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, रामऔतार की मौत के बाद उनकी पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें