फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर प्रेमी के साथ नाबालिग लड़की फरार, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 08 Apr 2024 03:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र की किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसकी मां ने प्रेमी और एक युवती के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन
love affair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी दिल्ली चली गई। उसकी मां ने प्रेमी और सहेली के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट कराई है। महिला ने बताया कि वह मुरादाबाद की मूल निवासी हैं और इन दिनों सीबीगंज में रह रही हैं। 

विज्ञापन


उनकी नाबालिग बेटी दो अप्रैल की शाम रोजा खोलने के बाद पड़ोस में रहने वाली सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकल गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। तीन दिन तक बेटी को तलाश करने के बाद भी बेटी का पता नहीं लगा। 

महिला के मुताबिक उसके मोबाइल फोन में कुछ दिन पहले बेटी ने अपना दूसरा नंबर डाला था। इसी नंबर पर एक युवती ने कॉल की। बताया कि उसका नाम रुचिका है और वह बेटी की सहेली है। बताया कि वह दिल्ली में रहती है। उसका एक दोस्त यूसुफ है जो उनकी बेटी से इंस्टाग्राम के जरिये बात करता था। 
विज्ञापन


UP News: जेपी नड्डा की कार लेकर भागे गिरोह ने बरेली में चुराई थीं तीन कारें, आरोपी फारुख हो चुका है गिरफ्तार
विज्ञापन


हालांकि रुचिका ने उनकी बेटी की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। महिला ने आरोप लगाया कि यूसुफ और रुचिका ने मिलकर उनकी बेटी को फंसा लिया है। उन्हें लग रहा है कि कहीं यह उनकी बेटी की हत्या न कर दें। सीबीगंज पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम सर्विलांस के सहारे युवती की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें