बरेली के भुता थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के सामने बने शौचालय में जा रही किशोरी को आरोपी युवक खींच ले गया। फिर उसे अपने घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के परिजनों ने शनिवार को आरोपी युवक उमेश के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की वारदात शुक्रवार शाम की है। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 वर्षीय किशोरी घर के सामने बने शौचालय की तरफ जा रही थी, तब आरोपी युवक बेटी को खींच ले गया। अपने घर में दो घंटे बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। उसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस बीच आरोपी ने धमकी भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।