सिरौली। एक युवक ने अपने ही साढ़ू पर कमरे में बंधक बनाकर पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शनिवार को तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, कस्बा सिरौली के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपने साढ़ू व एक अन्य साथी के कहने पर राजस्थान मेले में दुकान लगाने गया था। उन्होंने बताया कि चार दिन उनको उन लोगों ने ठीक से रखा। पांचवें दिन जब दुकान को बंद करके वह अपने कमरे पर आए तो उक्त लोगों ने गाली देते हुए उनको कमरे में ही बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके पास में रखे हुए डेढ़ लाख रुपये छीन लिए गए। पीड़ित को पूरी रात कमरे में बंधक बनाकर रखा। पानी मांगने पर मारपीट करते हुए पेशाब पिला दिया। जैसे-तैसे वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद