फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंधक बनाकर किशोरी से गेहूं के खेत में दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सो रही किशोरी को एक युवक उसे बंधक बनाकर गेहूं के खेत में ले आया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पर किशोरी के न होने से जागे घर वाले उसे खोजते हुए खेतों की तरफ पहुंचे। तभी आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। नगरिया विक्रम गांव निवासी आरोपी उसके घर में खिड़की तोड़कर घुस गया। किशोरी का मुंह में कपड़े ठूंसकर बंधक बनाकर उसे गेहूं के खेत में ले गया। वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब परिजन तलाश के लिए खेत में पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़ित परिवार किशोरी को घर लेकर आया। शनिवार को किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें